ATM लूट का वांछित आरोपी गिरफ्तार:नवलगढ़ पुलिस ने बिना नंबर की कार भी बरामद की, मामले में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
ATM लूट का वांछित आरोपी गिरफ्तार:नवलगढ़ पुलिस ने बिना नंबर की कार भी बरामद की, मामले में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
नवलगढ़ : नवलगढ़ पुलिस ने एटीएम लूट के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी सलीम उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, टीएसआई कंपनी के मैनेजर शक्ति सिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी कंपनी नवलगढ़ में पोदार कॉलेज के सामने एसबीआई का एटीएम संचालित करती है। 15 नवंबर 2025 की रात करीब 3:05 बजे, 3-4 अज्ञात व्यक्ति एटीएम में घुस गए।
आरोपियों ने एटीएम मशीन के कैमरों, लॉबी कैमरा और बाहर लगे कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया। उन्होंने मोशन सेंसर और माइक के तार भी काटकर क्षतिग्रस्त कर दिए थे, जिससे निगरानी प्रणाली बाधित हो गई। घटना की जानकारी सुरक्षा गार्ड मनोज कुमार ने सुबह करीब 3:24 बजे कंपनी और पुलिस को दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नवलगढ़ में रोडवेज बस डिपो के सामने स्थित एक अन्य एटीएम की ओर चले गए थे।
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इस कड़ी में वांछित सलीम उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में साकिर, तसलीम, रोबिन उर्फ चोंडा, अरशद और मुजम्मिल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2337544


