70 वर्षीय महिला मंगलवार शाम से लापता:बबाई थाने में गुमशुदगी दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
70 वर्षीय महिला मंगलवार शाम से लापता:बबाई थाने में गुमशुदगी दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
बबाई : बबाई पुलिस थाने में एक 70 वर्षीय महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। महिला मंगलवार शाम से लापता है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
ढाणी सेवाला, तन सुनारी निवासी राजकुमार पुत्र प्रहलाद सिंह गुर्जर ने यह मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी माता मूर्ति देवी (70) मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे घर से निकली थीं। वह अपने चचेरे भाई के खेतों में बन रहे मकानों को देखने के लिए गई थीं, जो उनके घर से लगभग दो किलोमीटर दूर हैं।
शाम करीब 7:30 बजे, राजकुमार ने अपने चचेरे भाई से फोन पर संपर्क कर मूर्ति देवी के बारे में जानकारी ली। चचेरे भाई ने बताया कि मूर्ति देवी उनके पास नहीं पहुंची थीं। इसके बाद परिवार ने सभी रिश्तेदारों, दोस्तों और ग्रामवासियों से पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
लापता मूर्ति देवी ने घर से निकलते समय लाल रंग की चुन्नी और हरे व काले रंग का लहंगा-कुर्ता पहन रखा था। बबाई पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2336865
