जीण माता की जन्मस्थली घांघू में नवरात्रि की धूम, अष्टभुजा दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के साथ महोत्सव शुरू
शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, जीण माता और गोगामेड़ी परिसर में विशेष पूजा-अर्चना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
घांघू : जीण माता की जन्मस्थली के रूप में विख्यात गांव घांघू में नवरात्रि पर्व का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। गांव के ऐतिहासिक जीण माता मंदिर में प्रथम नवरात्रि से ही विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। माता के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
नवरात्रि के अवसर पर जीण माता मंदिर परिसर और मुख्य गोगामेड़ी प्रांगण में मां दुर्गा की अष्टभुजा आदमकद प्रतिमाएं स्थापित कर दुर्गा पूजा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतिमा स्थापना से पहले गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।
दूर-दराज से दर्शन करने पहुंचते हैं श्रद्धालु
जीण माता की जन्मस्थली होने के कारण घांघू का विशेष धार्मिक महत्व है। नवरात्रि के दौरान राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, सूरत और कोलकाता सहित दूर-दराज के स्थानों से श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।
कामाख्या और करणी माता मंदिर में भी पूजा-अर्चना
गांव के हनुमान मंदिर परिसर स्थित कामाख्या माता मंदिर और करणी माता मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना के साथ नवरात्रि पर्व की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र में अमन-चैन की कामना की। गांव के विभिन्न देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।
धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए ग्रामीण
इस अवसर पर जीण माता मंदिर के पुजारी नंदलाल शर्मा, मंदिर की संरक्षिका सिमी कंवर, विजय सिंह शेखावत, हनुमान मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद शर्मा, पंडित श्याम शर्मा, पंडित जगदीश शर्मा, मुख्य गोगामेड़ी के भक्त प्यारेलाल प्रजापत, नवरत्न दर्जी, ममता दर्जी, गोविंद सैनी और नवीन शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। नवरात्रि पर्व के शुभारंभ के साथ ही घांघू में शक्ति आराधना, धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2444260


