[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंजा अग्रसेन सर्किल, पूजा-अर्चना कर दिया सामाजिक एकता का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंजा अग्रसेन सर्किल, पूजा-अर्चना कर दिया सामाजिक एकता का संदेश

महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंजा अग्रसेन सर्किल, पूजा-अर्चना कर दिया सामाजिक एकता का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार सुबह गांगियासर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन सर्किल पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। पंडित ललित रामगोपाल शास्त्री ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करवाई।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के संरक्षक जगदीश प्रसाद कसेरा, रामप्रकाश बिरमीवाला, अध्यक्ष संजय पोद्दार, मंत्री कुंज बिहारी, कोषाध्यक्ष सुभाष क्याल, उपमंत्री राकेश सिगतिया, बुद्धि प्रकाश पोद्दार, मनीष बिरमीवाला और किशन खेमका सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के दौरान अग्र बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाए। उपस्थित लोगों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में एकता, आपसी भाईचारे व सद्भाव को मजबूत बनाने का आह्वान किया। आयोजन में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

Related Articles