चूरू में CPL का धमाकेदार समापन, जायका एंड फ्रेंड्स गारमेंट्स बनी चैंपियन
सेठानी के जोहड़े पर उमड़ा हजारों क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब, विजेता को 5 लाख और उपविजेता को 2.50 लाख रुपए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित सेठानी के जोहड़े पर आयोजित चूरू प्रीमियम लीग (CPL) टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। रात के समय फ्लडलाइट्स में खेले गए फाइनल मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी उमड़े। राजस्थान सहित अलग-अलग राज्यों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखाया।
फाइनल मुकाबले में होटल जायका एंड फ्रेंड्स गारमेंट्स चूरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय किशोर-11 को 27 रन से हराकर CPL कप पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 5 लाख रुपए नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 2.50 लाख रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

नागेश वाडेकर की तूफानी पारी से खड़ा किया 164 रन का स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जायका एंड फ्रेंड्स गारमेंट्स ने निर्धारित 10 ओवर में 164 रन बनाए। टीम के लिए नागेश वाडेकर ने 29 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, जबकि नवीन हुड्डा ने 15 गेंदों पर 36 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय किशोर-11 की टीम निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। कृष्णा सातपुते ने 25 गेंदों पर 59 रन और मुन्ना शेख ने 11 गेंदों पर 32 रन बनाए। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और जायका एंड फ्रेंड्स गारमेंट्स ने 27 रन से मुकाबला जीत लिया।

लाखों के पुरस्कारों से नवाजे खिलाड़ी
समापन समारोह में मुख्य अतिथि तनवीर खान और उनकी टीम ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए।
पुरस्कार सूची—
- विजेता: होटल जायका एंड फ्रेंड्स गारमेंट्स चूरू — ₹5 लाख + ट्रॉफी
- उपविजेता: विजय किशोर-11 — ₹2.50 लाख + ट्रॉफी
- तीसरा स्थान: सियारा-11 झुंझुनूं — ₹51 हजार + ट्रॉफी
- चौथा स्थान: केके कंस्ट्रक्शन चूरू — ₹51 हजार + ट्रॉफी
- मैन ऑफ द सीरीज: केतन महात्रे — मोटरसाइकिल + चांदी की बॉल
- बेस्ट बॉलर: परवीन श्रीकंडे — इलेक्ट्रिक स्कूटी
- बेस्ट बैट्समैन: नागेश वाडेकर — इलेक्ट्रिक स्कूटी
- फाइनल मैन ऑफ द मैच: नागेश वाडेकर — ट्रॉफी
हजारों दर्शकों ने बढ़ाया रोमांच
फाइनल मुकाबले के दौरान सेठानी के जोहड़े पर दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। चौकों और छक्कों पर दर्शकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया। आयोजकों के अनुसार CPL ने टेनिस बॉल क्रिकेट को स्थानीय स्तर से आगे बढ़ाकर एक बड़े मंच के रूप में पहचान दिलाई है। प्रतियोगिता में राजस्थान के साथ अन्य राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि तनवीर खान के साथ एडवोकेट सुरेश कल्ला, इमरान खान, आसिफ खान, एडवोकेट नासिर खान, सलीम खान जैनाण, जाबीर खान, अल्ताफ खान पितीसर, विक्की, साजिद खान, राकेश शर्मा और हनुमान प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कमेंट्री रिजवान भीचरी और मुन्ना शेख बिहार ने की। आयोजक आथुना मोहल्ला टीम ने टूर्नामेंट की सफलता के लिए खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2441777


