[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने ली समीक्षा बैठक:विभिन्न योजनाओं के बारे में अधिकारियों को दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने ली समीक्षा बैठक:विभिन्न योजनाओं के बारे में अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने ली समीक्षा बैठक:विभिन्न योजनाओं के बारे में अधिकारियों को दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी उपखंड एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आगामी मानसून को देखते हुए पूर्व तैयारियों के संबंध में उन्होंने अधिकारियों से वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने बाढ़ इत्यादि की स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों और तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के सम्बन्ध में प्लान बनाने एवं कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये। बैठक में महंगाई राहत शिविरों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने इस दौरान बाल-गोपाल (दूध पाउडर वितरण) योजना, विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरण योजना, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, राजीव गाँधी ग्रामीण एवं शहरी खेल ओलिंपिक, इन्दिरा गाँधी रसोई योजना एवं पेंशनर्स के लंबित पड़े वार्षिक सत्यापन आदि के बारे में प्रगति जानी और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, एडीएम जेपी गौड़ समेत समस्त उपखण्ड एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77