चारावास में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर, अतिक्रमण हटाने की मांग पर ग्रामीणों ने सौंपे ज्ञापन; तहसीलदार के नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी
चारावास में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर, अतिक्रमण हटाने की मांग पर ग्रामीणों ने सौंपे ज्ञापन; तहसीलदार के नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : चारावास ग्राम पंचायत भवन में सोमवार को प्रशासक सुगनी देवी की अध्यक्षता और शिविर प्रभारी अतिरिक्त विकास अधिकारी मुकेश तुन्दवाल की देखरेख में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन से जुड़े कार्यों का निस्तारण किया गया तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।शिविर में ग्रामीणों ने चारावास से तारा का बास जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण की समस्या को लेकर शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में प्रशासन को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ज्ञापन में बताया गया कि 21 मई को जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 9 जून को रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन बाद में स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। 15 जुलाई को चारावास में आयोजित शिविर में तहसीलदार को तथा 23 जुलाई को गुढ़ा गोड़जी तहसील कार्यालय में भी तहसीलदार को इस समस्या से अवगत कराया गया था। 24 अगस्त को आयोजित फॉलोअप शिविर में ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन से रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग दोहराई।दूसरे ज्ञापन में ग्रामीणों ने चारावास मुक्ति धाम से तारा का बास तक जाने वाले 1.3 किलोमीटर लंबे रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि रास्ते पर दो स्थानों पर अतिक्रमण है, जिसके कारण इंटरलॉक सड़क का निर्माण बीच में ही रोक दिया गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर इंटरलॉक सड़क का निर्माण पूरा कराने का आग्रह किया।वहीं, शिविर में तहसीलदार के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि शिविर में अतिक्रमण से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति के कारण उनके काम नहीं हो पा रहे हैं।पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कहा।
इस दौरान पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, हरिसिंह माठ, ग्राम विकास अधिकारी विकास गुर्जर, गिरदावर किशन लाल, कनिष्ठ सहायक मुकेश कल्याण, डॉ. मनोज, पूनम चौधरी कनिष्ठ सहायक, डॉक्टर विजय राज, सुमेर सिंह कृषि पर्यवेक्षक, जेईएन अभिषेक, सुमेर सिंह बोराण, प्रीति कुमारी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2331435


