[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्या भारती राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू के पांच खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्या भारती राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू के पांच खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

शत-प्रतिशत परिणाम के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : ब्यावर अजमेर में 22 से 23 अगस्त तक आयोजित विद्या भारती राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर, चूरू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में विद्यालय के पांचों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं चूरू का नाम रोशन किया।

कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में आभा चरण, आकाश सिंह, वैभव हरित, परमवीर सिंह और मोहित तंवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। पांचों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के साथ चूरू टीम का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर अब ये पांचों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली विद्या भारती राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान चूरू ताइक्वांडो टीम की दल प्रभारी की जिम्मेदारी विजय लक्ष्मी ने निभाई। विद्यालय लौटने पर खिलाड़ियों का आदर्श विद्या मंदिर परिवार की ओर से स्वागत किया गया। प्राचार्य किशन लाल सैनी वं मनीष कुमार हरित एवं विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles