शिव भक्त मंडल की ओर से किया जाएगा बर्फ का भव्य श्रृंगार
सामाजिक प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर सोमवार को रात्रि 8:00 बजे मोचीवाड़ा स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में शिव भक्त मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति भगवान शंकर का भव्य बर्फ से श्रृंगार किया जाएगा। शिव भक्त मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बजाज ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से शिव भक्त मंडल की ओर से समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है एवं इस अवसर पर भगवान शंकर का भव्य बर्फ से श्रृंगार किया जाता है। शिव भक्त मंडल के महामंत्री गुरदास उपाध्यक्ष ने बताया की सोमवार रात्रि 8:00 बजे पंचमुखी बालाजी मंदिर में चूरू के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर प्रमोद बाजोरिया की अध्यक्षता एवं राजेश भावसिंहका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी विनोद कुमार बजाज मनीष गोयल ,सुशील सरावगी रघुनाथ खेमका बृजेंद्र दाधीच मुकुल पार्टी डॉक्टर कमलवशिष्ठ प्रेम कुमार बगड़िया डॉक्टर रतन लाल अग्रवाल डॉक्टर एफ एच गोरी डॉ कोमल शर्मा, राजीव शर्मा,शंकर लाल महर्षि आनंद वाला शर्मा दीपिका शर्मा आचार्य जनार्दनाचार्य विजय सारस्वत बालकृष्ण बावलिया महेंद्र सुंदरिया को सम्मानित किया जाएगा। रतन बजाज ने बताया कि समाज में विभिन्न सेवा कार्य करने वाले इन सामाजिक कार्यकर्ताओं को संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर भगवान शिव की मध्यरात्रि भव्य आरती भी की जाती है जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2329403


