[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा जिला महामंत्री सत्तार खान को सुजानगढ़ नगर परिषद चुनाव प्रभारी बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा जिला महामंत्री सत्तार खान को सुजानगढ़ नगर परिषद चुनाव प्रभारी बनाया

भाजपा जिला महामंत्री सत्तार खान को सुजानगढ़ नगर परिषद चुनाव प्रभारी बनाया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : आगामी नगर परिषद चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिला महामंत्री सत्तार खान को सुजानगढ़ नगर परिषद क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी का उद्देश्य सुजानगढ़ में संगठन को मजबूत कर निकाय चुनाव में बहुमत हासिल करना है।

सत्तार खान के सामने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करने, स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनावी रणनीति तैयार करने, मजबूत एवं साफ छवि वाले प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने तथा जनसंपर्क अभियान और चुनावी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी रहेगी।

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी ने सुजानगढ़ नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।

Related Articles