नुका आदर्श विद्या मंदिर में प्रान्तस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
नुका आदर्श विद्या मंदिर में प्रान्तस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
रतनगढ़ : श्री चिरंजीलाल धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में 23 अगस्त को आयोजित प्रान्तस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रान्त के लगभग 45 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समिति सदस्य मदनलाल कम्मा, प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल, नरेन्द्र चौमाल, ताराचन्द्र शर्मा, नागरमल प्रजापत, दिनेश कुमार तिवाड़ी उपस्थित रहे। टेबल टेनिस में छात्रों के बाल वर्ग में चूरू विजेता व उपविजेता सवाई माधोपुर, किशोर वर्ग में रतनगढ़ विजेता व उपविजेता जयपुर, तरूण वर्ग में चूरू विजेता, सवाई माधोपुर उपविजेता रहे। छात्राओं के बाल वर्ग, किशोर वर्ग में रतनगढ़ विजेता रहा। निर्णायक के रूप में हेमन्त चौमाल, धैर्य चौमाल, कश्यप शर्मा रहे। प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल ने विजेताओं को बधाई दी तथा सभी भैया / बहिने क्षेत्रीये प्रतियोगिता में पुष्कर मार्ग, अजमेर जायेंगे। इस अवसर पर दामोदर मंगलहारा, प्रकाश माली, श्यामलाल प्रजापत, पवन कुमार ठठेरा, दीपक शर्मा, श्यामसुन्दर ठठेरा, विनोद बालान व गिरधारी लाल आदि उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329181


