सरदार शहर में जलभराव के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन:बीकानेर रोड बाजार 2 दिन बंद, कार्रवाई की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
सरदार शहर में जलभराव के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन:बीकानेर रोड बाजार 2 दिन बंद, कार्रवाई की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
सरदारशहर : सरदारशहर में बीकानेर रोड पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान व्यापारियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीकानेर रोड एसोसिएशन की अपील पर व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया और शनिवार-रविवार को पूरा बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।
व्यापारियों ने सड़क किनारे टेंट लगाकर नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से दुकानदारों के साथ-साथ आमजन और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
वरिष्ठ अधिवक्ता माणकचंद भाटी और बीकानेर रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगीलाल पूनिया ने बताया – जलभराव की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस संबंध में प्रशासन और संबंधित विभागों को कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
डिवाइडर और लाइटिंग की भी मांग
व्यापारियों ने बीकानेर रोड पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, सड़क के दोनों तरफ नालों का निर्माण करवाने और जहां पानी भरता है, वहां मिट्टी भराव करवाने की मांग की है। इसके अलावा, मुख्य सड़क के बीच डिवाइडर बनाकर आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था करवाने की मांग भी रखी गई है।
आंदोलन की चेतावनी
एसोसिएशन अध्यक्ष मांगीलाल पूनिया और सचिव नरेंद्र शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिवसीय बाजार बंद के बाद भी प्रशासन ने उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने में मांगीलाल शर्मा, सुनील राजपुरोहित, एडवोकेट संतोष पारीक, नरेंद्र शर्मा, गिरधारी सैनी, माणकचंद भाटी, मांगीलाल जोशी, हेमंत पारीक, परमेश्वर पारीक, नितिन चौधरी, श्रीचंद व्यास, राजकुमार प्रजापत, मदन पारीक, संतोष पारीक, भादरमल जांगिड़, नागराज सैनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327737


