[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देसी कट्टे के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार:वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, नाबाबंदी के दौरान दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देसी कट्टे के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार:वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, नाबाबंदी के दौरान दबोचा

देसी कट्टे के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार:वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, नाबाबंदी के दौरान दबोचा

चूरू : चूरू कोतवाली पुलिस ने शहर में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने से पहले एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक को बाइक पर सवार होकर घूमते हुए पकड़ा गया।

कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शीतला चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि एक बाइक सवार युवक के पास हथियार हो सकता है और वह शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत अलर्ट हो गई।

पुलिस ने बाइक सवार सरदारशहर निवासी कैलाश सोनी को रोका और उससे पूछताछ की। युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी कैलाश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। देसी कट्टा और उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने यह अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया था और वह चूरू में किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार, कॉन्स्टेबल विकास कुमार और कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles