[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू-जयपुर के बीच नई रोडवेज बस सेवा शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

चूरू-जयपुर के बीच नई रोडवेज बस सेवा शुरू

बिसाऊ, महनसर और भीखनसर के ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, लंबे समय से थी बस सेवा की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : चूरू से जयपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने बिसाऊ, महनसर और भीखनसर होते हुए जयपुर के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू की है। नए मार्ग से क्षेत्र के ग्रामीणों को चूरू और जयपुर के लिए सीधी परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

नई बस सेवा से महनसर, भीखनसर, टांई सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग पर नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों के अनुसार महादेव सिंह चौधरी के प्रयासों से इस मार्ग पर बस सेवा शुरू हो सकी। बस सेवा शुरू होने पर सरपंच शीशराम चौधरी सहित ग्रामीणों ने महादेव सिंह चौधरी का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि नई बस सेवा से आवागमन सुगम होने के साथ जयपुर और चूरू जैसे प्रमुख शहरों से क्षेत्र का संपर्क भी बेहतर होगा।

क्षेत्रवासियों ने रोडवेज की नई सेवा का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण अंचल की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles