[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बडाऊ में बाइक पोल से टकराई:बोलेरो से बचने में बेकाबू हुई, बाइक सवार गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बडाऊ में बाइक पोल से टकराई:बोलेरो से बचने में बेकाबू हुई, बाइक सवार गंभीर घायल

बडाऊ में बाइक पोल से टकराई:बोलेरो से बचने में बेकाबू हुई, बाइक सवार गंभीर घायल

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बडाऊ के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो गाड़ी से बचने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। घायल को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, खरखड़ा पंचायत के बसंत विहार निवासी कुंदन(30) पुत्र रघुवीर सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर घर से बडाऊ की ओर जा रहा था। गोशाला के पास मोड़ पर सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से बचने के लिए उसने बाइक को सड़क से नीचे उतार लिया।

खंभे से टकराई बाइक

इसी दौरान उनकी बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े एक खंभे से जा टकराई। इस टक्कर से कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल कुंदन को सड़क किनारे झाड़ियों से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ी से 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस के पायलट महेश लगरी और ईएमटी सज्जन बजाड़ मौके पर पहुंचे और घायल कुंदन को प्राथमिक उपचार के बाद खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। कुंदन के सिर, पैर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। खेतड़ीनगर पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक जानकारी जुटाई।

Related Articles