श्री परमहंस मंदिर के पुजारी संतोष नाथजी का निधन:गुरुवार को हुआ देवलोकगमन, शुक्रवार को दी जाएगी समाधि
श्री परमहंस मंदिर के पुजारी संतोष नाथजी का निधन:गुरुवार को हुआ देवलोकगमन, शुक्रवार को दी जाएगी समाधि
जाखल : श्री परमहंस जी महाराज मंदिर कालीभर भोड़की के पुजारी संतोष नाथजी का गुरुवार को देवलोकगमन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
संतोष नाथजी लंबे समय से मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक सेवा कार्यों से जुड़े हुए थे। उनके सरल स्वभाव और धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण के कारण क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी। संतोष नाथजी के देवलोकगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनके द्वारा किए गए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
इस समाधि कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।उनके निधन से भोड़की गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2325377


