[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में पुलिस ने लगाया नशा मुक्ति जागरूकता शिविर:डीएसपी बोले- नशे की तस्करी दिखे तो तुरंत दें पुलिस को सूचना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में पुलिस ने लगाया नशा मुक्ति जागरूकता शिविर:डीएसपी बोले- नशे की तस्करी दिखे तो तुरंत दें पुलिस को सूचना

खेतड़ी में पुलिस ने लगाया नशा मुक्ति जागरूकता शिविर:डीएसपी बोले- नशे की तस्करी दिखे तो तुरंत दें पुलिस को सूचना

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने स्वामी विवेकानंद राजकीय कॉलेज में ‘विजन नशा मुक्त भारत’ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जन जागरूकता शिविर लगाया। इसमें छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और उनसे नशे से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों की तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए भी कहा।

डीएसपी राजेंद्र सिंह बुरड़क ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने आसपास मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी करने वालों की गतिविधियों पर नजर रखें और ऐसी कोई भी जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचना दें।

पुलिस ने स्टूडेंट्स को नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने में युवाओं की अहम भूमिका के बारे में बताया। डीएसपी बुरड़क ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा होती है और हर युवा को अपनी जिम्मेदारी समझकर कर्तव्य निभाना चाहिए।

इस मौके पर एएसआई कैलाश चंद, एचसी अशोक कुमार, रोहिताश खटाणा, महेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, रामनिवास सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles