[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के गोठड़ा में भागवत कथा में सजाई झांकी:ध्रुव चरित्र के बारे में बताया, कपिल देवहुति संवाद हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के गोठड़ा में भागवत कथा में सजाई झांकी:ध्रुव चरित्र के बारे में बताया, कपिल देवहुति संवाद हुआ

खेतड़ी के गोठड़ा में भागवत कथा में सजाई झांकी:ध्रुव चरित्र के बारे में बताया, कपिल देवहुति संवाद हुआ

खेतड़ी : खेतड़ी की गोठड़ा ग्राम पंचायत स्थित शिव कॉलोनी के शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन बलराम सैनी और कमला देवी मुख्य यजमान हैं। कथा के दौरान सृष्टि की रचना, भगवान वराह अवतार, कपिल देवहूति संवाद और भक्त ध्रुव के चरित्र का विस्तार से वर्णन किया गया।

ध्रुव की भक्ति से प्रेरणा लेने का आह्लान

चित्रकूट से पधारे कथावाचक पुष्पेंद्र शर्मा ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि बालक ध्रुव ने अपने दृढ़ संकल्प और अटूट भक्ति से भगवान को प्रसन्न किया। शर्मा ने ध्रुव की भक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी मनुष्य को अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होना चाहिए।

कपिल देवहूति संवाद के प्रसंग में कथावाचक ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति के साथ सद्कर्म और अच्छे विचार मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाते हैं। उन्होंने मनु शतरूपा से सृष्टि की उत्पत्ति का भी उल्लेख किया और बताया कि हम सभी मनु महाराज की संतान होने के कारण ‘मनुष्य’ कहलाते हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

कथा के दौरान शिव भगवान और पार्वती के विवाह की जीवंत झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर बनवारीलाल सैनी, हनुमान ठेकेदार, रामनिवास सैनी, मोहरसिंह, शीशराम सैनी, जुगल किशोर सैनी, बाबूलाल यादव, बुधराम सैनी, गौरीशंकर सैनी, मंजू देवी, कमला देवी, मीना देवी, छोटा देवी, भगवती देवी, शांति देवी, बिमला देवी, मनी देवी, शारदा देवी, सीमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया।

Related Articles