[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:95,848 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, 5 शिकायतें दर्ज थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:95,848 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, 5 शिकायतें दर्ज थी

साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:95,848 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, 5 शिकायतें दर्ज थी

चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नेशनल साइबर पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर पांच शिकायतें दर्ज थीं, जिनमें कुल 95,848 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस को बैंक खाते से संबंधित पांच शिकायतों की जांच के लिए पत्र मिला था। ये शिकायतें नेशनल साइबर पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर दर्ज थीं।

जांच के दौरान, चिड़ावा स्थित एसबीआई बैंक से खाताधारक का रिकॉर्ड प्राप्त किया गया। इसमें सामने आया कि निजामपुरा, ओजटू निवासी अंकित उर्फ मोगा के खिलाफ समन्वय पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से पांच शिकायतें दर्ज थीं। अंकित के खाते में साइबर धोखाधड़ी के जरिए 95,848 रुपए की राशि जमा की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी अंकित को थाना स्तर पर ‘टॉप टेन वांछित’ अपराधियों की सूची में शामिल किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। बाद में पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों से ठगी करने की बात कबूल की।

Related Articles