गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ छात्राओं ने किया प्रदर्शन:बोलीं-छात्रा के बाल खींचे, अभद्र व्यवहार किया; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे
गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ छात्राओं ने किया प्रदर्शन:बोलीं-छात्रा के बाल खींचे, अभद्र व्यवहार किया; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे
झुंझुनूं : झुंझुनूं के एनएमटी गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया है। छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य ने एक छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके बाल पकड़कर खींचे और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। घटना से नाराज छात्राओं ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसएफआई ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

छात्राओं ने लगाए आरोप
प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में छात्राओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उनका आरोप है कि प्राचार्य ने एक छात्रा के बाल पकड़कर खींचे और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे छात्राओं में रोष फैल गया। छात्राओं ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कॉलेज में सुरक्षित माहौल की मांग
छात्राओं ने कहा कि कॉलेज शिक्षा का मंदिर है, जहां हर छात्रा को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कॉलेज प्रशासन ऐसा माहौल सुनिश्चित करे, जहां छात्राएं बिना किसी डर और दबाव के पढ़ाई कर सकें।
एसएफआई ने की निष्पक्ष जांच की मांग
एसएफआई जिला सचिव प्रिया मिठारवाल ने कहा – छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि छात्राओं के साथ अन्याय हुआ है तो उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2323512


