[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के आवेदन हेतु पोर्टल जारी किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के आवेदन हेतु पोर्टल जारी किया

कांग्रेस प्रत्याशी बनने के इच्छुक अभ्यर्थी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में जमा कराएं आवेदन

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका और नगर परिषद का चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आवेदन पोर्टल जारी किया गया है।

चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कांग्रेस उम्मीदवार बनने के इच्छुक कार्यकर्ता पीसीसी के पोर्टल पर आवेदन भरने के साथ उसकी हार्ड कॉपी संबंधित शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में जमा कराएं।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कहा कि इस बार पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार युवाओं को उम्मीदवार चयन में अधिक महत्व दिया जाएगा। उन्होंने इच्छुक कार्यकर्ताओं से समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

जमील चौहान ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किया जा चुका है। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेजों की जांच कराकर 31 अगस्त तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करें।

Related Articles