[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में SK हॉस्पिटल में संविदा-निविदाकर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी:प्राइवेट स्कूल संचालक के खिलाफ लोगों का 5 घंटे धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में SK हॉस्पिटल में संविदा-निविदाकर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी:प्राइवेट स्कूल संचालक के खिलाफ लोगों का 5 घंटे धरना

सीकर में SK हॉस्पिटल में संविदा-निविदाकर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी:प्राइवेट स्कूल संचालक के खिलाफ लोगों का 5 घंटे धरना

सीकर : सीकर में धरने-प्रदर्शनों का दौर लगातार जारी है। SK जिला अस्पताल में नर्सिंग संविदाकर्मियों के 58 दिन से चल रहे धरने में अब निविदाकर्मी वार्ड बॉय, स्वीपर, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि भी शामिल हो गए हैं। वहीं, सीकर में एक प्राइवेट स्कूल संचालक के खिलाफ कॉलोनी के लोगों ने 5 घंटे तक धरना दिया।

सीकर के चिड़िया टीबा इलाके के स्कूल संचालक पर पड़ोसी परिवार की जमीन और मकान पर कब्जे को लेकर गंभीर आरोप हैं। स्कूल के आसपास के लोगों का आरोप है कि कुछ सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिन पानी की पाइपलाइन में कथित रूप से जहरीला पदार्थ इंजेक्ट कर दिया।

मोहल्लेवालों ने कहा- पानी का सेवन करने के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए SK हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पानी में जहरीला पदार्थ जाने की आशंका बताई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने स्कूल के बाहर धरना देकर स्कूल की मान्यता रद्द करने और पूरे मामले की जांच की मांग की। उद्योग नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस की मौजूदगी में स्कूल के बाहर बने एक खुले बाथरूम को जेसीबी से हटा दिया गया। उद्योग नगर सीआई राजेश बुडानिया ने बताया- स्कूल संचालक को हिरासत में लिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संक्रमित पानी की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।

स्कूल के बाद प्रदर्शन करते लोग
स्कूल के बाद प्रदर्शन करते लोग
लोगों ने करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया।
लोगों ने करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया।

संविदा-निविदा कर्मचारियों का आरोप- 4 महीने से नहीं मिल रही सैलरी

वहीं, दूसरी तरफ भारतीय मजदूर संघ के राजकुमार भास्कर ने कहा- संविदा और निविदा कर्मचारियों को 4 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। सैलरी नहीं मिलने के कारण सभी न्यूनतम वेतन भोगी कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा है। समस्याओं का समाधान जब तक नहीं होगा, तब तक धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पिछले 2 महीने से बार-बार अस्पताल प्रबंधन सैलरी के लिए टाल रहा है।

6400 रुपए सैलरी मिल रही, खाने के लिए लेना पड़ रहा उधार

कर्मचारी रुक्मिणी देवी ने कहा- सभी निविदा-संविदाकर्मी 6400 रुपए के कम वेतन में भी इस उम्मीद में काम करते हैं कि उन्हें स्थायी किया जाएगा। अब इतनी कम सैलरी भी टाइम पर नहीं मिलती है तो 2 समय के खाने के लिए भी उधार लेना पड़ता है। जब तक सैलरी जारी नहीं की जाएगी, तब तक धरना देंगे। फिर भी मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी।

संविदाकर्मी निकेंद्र सिंह राठौड़ और दीपेंद्र सिंह ने कहा- संविदाकर्मी वेतन और ज्वॉइनिंग के लिए परेशान हैं। कार्मिकों के धरने-प्रदर्शन के चलते मरीज परेशान हो रहे हैं। सैलरी जारी होते ही धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया जाएगा। कम वेतनभोगी होने के कारण घर चलाने में भी मुश्किल हो रही है।

Related Articles