भाजपा ने नगर निकाय चुनाव से पहले तय किए प्रभार, ओम् सारस्वत को बीकानेर की जिम्मेदारी
भाजपा ने नगर निकाय चुनाव से पहले तय किए प्रभार, ओम् सारस्वत को बीकानेर की जिम्मेदारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करना शुरू कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत को बीकानेर नगर निगम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से जारी नियुक्तियों के क्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी को डूंगरगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रह चुके दौलत तंवर को श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक अनुभव के आधार पर मिली जिम्मेदारी भाजपा की इन नियुक्तियों को आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
नए प्रभारियों से संबंधित क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने की अपेक्षा की गई है। नियुक्तियों की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता और जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320931


