नगर निकाय आम चुनाव-2026 : चूरू जिले में आदर्श आचार संहिता लागू
नगर निकाय आम चुनाव-2026 : चूरू जिले में आदर्श आचार संहिता लागू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा बुधवार, 19 अगस्त 2026 को प्रदेश में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही चूरू जिले में निर्वाचन कार्यक्रम के दायरे में आने वाले नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान लागू हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों के आम चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। चूरू जिले में प्रथम चरण में नगरपरिषद सुजानगढ़ व चूरू तथा नगरपालिका राजगढ़, रतननगर व छापर में निर्वाचन होंगे। वहीं दूसरे चरण में नगरपरिषद सरदारशहर तथा नगरपालिका तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर व बीदासर में निर्वाचन होंगे।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा आम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार
सदस्य पद हेतु 27 अगस्त, 2026 को लोक सूचना जारी की जाएगी व 31 अगस्त, 2026 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। इसी कड़ी में 01 सितंबर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी व 03 सितंबर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 4 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान 9 सितंबर, 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान 11 सितंबर, 2026 को होगा। मतदान का समय सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 14 सितंबर, 2026 को की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने बताया कि अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 15 सितम्बर, 2026 को लोक सूचना जारी की जाएगी। 16 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 17 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 18 सितम्बर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी तथा इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने के समय के तुरंत बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। 21 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दिन प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी, प्रातः 11 बजे तक नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा व प्रातः 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी तथा अपराह्न 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320929


