कांग्रेस के दफ्तर में दावेदारों-समर्थकों की भीड़:वार्डों की लॉटरी के बाद गरमाई सियासत; शक्ति प्रदर्शन-सिफारिशों का दौर
कांग्रेस के दफ्तर में दावेदारों-समर्थकों की भीड़:वार्डों की लॉटरी के बाद गरमाई सियासत; शक्ति प्रदर्शन-सिफारिशों का दौर
झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद से कांग्रेस में टिकट के लिए रेस लगी है। सांसद बृजेंद्र सिंह ओला मंगलवार को माननगर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। इसके बाद वहां कार्यकर्ताओं, निवर्तमान पार्षदों और टिकटार्थियों का मेला लग गया।
एक वार्ड से 3 से 4 दावेदार पहुंचने लगे। सिफारिशों का दौर चलने लगा। टिकट वितरण को लेकर सांसद से मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। वार्डों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद से ही टिकट चाहने वाले संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में होड़ मच गई।
शक्ति प्रदर्शन और सिफारिशें
शहर के तमाम नेता और निवर्तमान पार्षद अपने-अपने नजदीकी समर्थकों को सांसद ओला से मिलवाते नजर आए। उन्हें सबसे मजबूत उम्मीदवार बताने में जुटे रहे। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष तैयब अली, पार्षद अब्दुल्ला आगवन, पार्षद उमर कुरैशी, पार्षद व झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली और जिला कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुडाना सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2318594


