निशुल्क चिकित्सा शिविर का 72 मरीजों ने उठाया लाभ
निशुल्क चिकित्सा शिविर का 72 मरीजों ने उठाया लाभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : मोहर्रम वाले चौक में मंगलवार को एपेक्स स्काईलाइन अस्पताल और सरपंच आमीन मनियार के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. नवीन सैनी ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां ओर परामर्श दिया गया। आबिद मनियार ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का 72 मरीजों ने लाभ उठाया। सरपंच आमीन मनियार ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर निर्धन और असहाय लोगों के लिए लाभकारी होते हैं इसलिए ऐसे शिविरों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। इस अवसर पर सोहिल, नयूम, अनिता व शिखा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2318554


