[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डे : चूरू जिले के 17 विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को दी गई यौन अपराधों से सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डे : चूरू जिले के 17 विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को दी गई यौन अपराधों से सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डे : चूरू जिले के 17 विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को दी गई यौन अपराधों से सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सोनिका पुरोहित के निर्देशानुसार आज ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डे अभियान के तहत चूरू जिले के 17 सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

“शोषण के खिलाफ आवाज उठाओ: स्वयं अपने रक्षक बनें” एवं “अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श : फर्क समझो, सुरक्षित रहो” विषय पर आयोजित इन शिविरों में न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को उनके विरुद्ध बढ़ रहे यौन अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया। बच्चों को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो), किशोर न्याय अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत उपलब्ध कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्णा राकेश कांवत ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्व्यवहार का सामना कर रहे बच्चों को निःशुल्क कानूनी सहायता, सुरक्षित आश्रय, परामर्श एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराता है।

न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय पवन कुमार वर्मा ने केशर देवी सोती सी. सै. आदर्श विद्या मंदिर, पोक्सो कोर्ट प्रथम न्यायाधीश बलवंत सिंह भारी ने सेठ लक्ष्मीनारायण बागला राजकीय बालिका सी. सै. स्कूल, स्पेशल न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट कमल सोनी ने समर्पित साइंस एकेडमी, सचिव डीएलएसऐ कांवत ने राजकीय पारख बालिका सी. सै. स्कूल तथा अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी ने सेंट विक्टोरिया मेमोरियल सी. सै. स्कूल चूरू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

Related Articles