फतेहपुर में नए एसडीएम-डीएसपी ने संभाला कार्यभार
फतेहपुर में नए एसडीएम-डीएसपी ने संभाला कार्यभार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर : फतेहपुर में मंगलवार को नवनियुक्त एसडीएम पंकज गढ़वाल और पुलिस उपाधीक्षक एनआर भाकर ने कार्यभार संभाल लिया। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने को प्राथमिकता बताया।
डीएसपी एनआर भाकर ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना प्राथमिकता रहेगी। वहीं एसडीएम पंकज गढ़वाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। दोनों अधिकारियों ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2318554


