सीकर में अयोध्या साइबर पुलिस का SI ट्रैप:3 कॉन्स्टेबल को भी रिश्वत लेते पकड़ा; ACB की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की
सीकर में अयोध्या साइबर पुलिस का SI ट्रैप:3 कॉन्स्टेबल को भी रिश्वत लेते पकड़ा; ACB की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में अयोध्या (यूपी) साइबर पुलिस के एक SI और 3 कॉन्स्टेबल को ट्रैप किया गया है। एक मामले को रफा-दफा करने के मामले में अयोध्या से सीकर रिश्वत लेने आए थे। सीकर ACB टीम ने आज दोपहर तीनों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों ने अपनी गाड़ी से ACB टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की भी कोशिश की। सीकर ACB के ASP विजय सिंह ने बताया कि अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव,सोहन और पवन त्रिपाठी को पकड़ा गया है।
सीकर ACB की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की
सीकर ACB के ASP विजय सिंह ने बताया कि आरोपी परिवादी से रिश्वत लेने 3 दिन पहले सीकर आए थे। रिश्वत के रुपए लेकर अयोध्या लौट रहे थे। सीकर एसीबी टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था। सीकर से बीकानेर की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को गाड़ी को रोका। इसके बाद रिश्वत के रुपयों के साथ पकड़ा। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल महेश की अहम भूमिका रही।

मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगी थी रिश्वत
सीकर जिले के रहने वाले एक परिवादी ने एसीबी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 2024 में उसके खिलाफ अयोध्या के साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी। उस मामले पुलिसकर्मी 4 लाख रुपए पहले ले चुके थे। अब मामले को रफा-दफा करने के नाम पर चार लाख की वापस डिमांड की गई। इसके बाद 2.80 लाख रुपए में सेटलमेंट हुआ। अधिकारियों तक पैसा देने की बात कही थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2318384


