[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कविता सामोता बनीं भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक:प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की नियुक्ति, पूर्व सैनिक परिवारों के लिए करेंगी काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

कविता सामोता बनीं भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक:प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की नियुक्ति, पूर्व सैनिक परिवारों के लिए करेंगी काम

कविता सामोता बनीं भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक:प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की नियुक्ति, पूर्व सैनिक परिवारों के लिए करेंगी काम

नीमकाथाना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। इस क्रम में, नीमकाथाना की भाजपा नेत्री वीरांगना कविता सामोता को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा की गई हैं। कविता सामोता को यह जिम्मेदारी दूसरी बार मिली है। अपनी नियुक्ति पर कविता सामोता ने कहा कि वह इस दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हैं।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पिछले पांच वर्षों से लगातार पूर्व सैनिक परिवारों के लिए काम कर रही हैं। आगे भी मजबूती के साथ कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने का प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles