भारत स्काउट-गाइड के संभागियों को दी सीपीआर की ट्रेनिंग
भारत स्काउट-गाइड के संभागियों को दी सीपीआर की ट्रेनिंग
सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में बड़ा तालाब स्थित जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय डीएलएड स्काउट समूह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में सालासर बालाजी बीएड कॉलेज तथा शेखावाटी एसटीसी कॉलेज, जयपुर रोड के गाइड छात्र अध्यापकों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।
जैन सीपीआर प्रशिक्षण केंद्र सीकर के प्रशिक्षक महावीर प्रसाद कुमावत गुर्जर ने संभागियों को सीपीआर देने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों, आवश्यक जानकारी तथा किन परिस्थितियों में कृत्रिम श्वसन क्रिया दी जानी चाहिए, इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किन परिस्थितियों में सीपीआर नहीं दिया जाना चाहिए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जीवनोपयोगी जानकारी दी गई तथा डमी के माध्यम से प्रतिभागियों को कृत्रिम श्वसन क्रिया का अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि आपात स्थिति में समय पर उचित सीपीआर देकर किसी व्यक्ति की जान बचाने में मदद की जा सकती है।
इस अवसर पर सीओ स्काउट सीकर बसंत कुमार लाटा, सीओ गाइड आचू मीणा, मुरलीधर शर्मा, मनीष कुमावत, राम प्रसाद भास्कर, पीतांबर लौरा, लखन बावरिया एवं मोहनलाल सुखाड़िया सहित अन्य उपस्थित रहे। शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न जीवनोपयोगी प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2318390


