अजीतगढ़ में प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़:डॉक्टर के निलंबन और FIR पर अड़े परिजन, तबीयत बिगड़ने पर जयपुर किया था रेफर
अजीतगढ़ में प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़:डॉक्टर के निलंबन और FIR पर अड़े परिजन, तबीयत बिगड़ने पर जयपुर किया था रेफर
श्रीमाधोपुर : डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह 7 बजे से अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। मामला सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना क्षेत्र का है। थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया- अजीतगढ़ के दमपुरा निवासी जीवन दया (24) को डिलीवरी के लिए सोमवार को डिलीवरी के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई।
ज्यादा खून बहने की वजह से डॉक्टर विजय सैनी ने प्रसूता जयपुर रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस के जरिए महिला को जयपुर के लिए लेकर निकले। सामोद के पास महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचें और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने सुबह 7 बजे से अजीतगढ़ उप जिला अस्पताल के बाहर धरना शुरू दिया। दोपहर को परिवार की महिलाएं आक्रोशित हो गईं और अस्पताल के अंदर घुस गईं। इस दौरान अस्पताल में जमकर हंगामा।
दो दौर की हुई वार्ता
मामले को लेकर प्रशासन, चिकित्सा विभाग और परिजनों के बीच दो दौर की वार्ता हुई, जो बेनतीजा रही। परिजनों ने उपचार में लापरवाही के आरोपी डॉ. विजय सैनी को तत्काल निलंबित करने, उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की भी मांग रखी।
प्रशासन ने वार्ता के दौरान डॉ. विजय सैनी को तत्काल APO (अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर) करने के आदेश दिए। साथ ही, मामले की जांच के लिए अस्पताल से बाहर के चिकित्सकों की एक टीम गठित करने और नियमानुसार अधिकतम आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया। हालांकि, परिजनों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उनका कहना था कि उन्हें केवल APO की कार्रवाई नहीं, बल्कि डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई चाहिए।
ये रहे मौजूद
धरनास्थल पर भाजपा नेता श्याम चौधरी, कांग्रेस नेता कुनाल सिंह शेखावत, बलराम यादव, आरएलपी अजीतगढ़ प्रभारी गोपाल आर्य, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2318384


