[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पटवारियों ने गिरदावरी ऐप की तकनीकी खामियों का विरोध किया:बोले- लंबे समय से लंबित मांगें; काली पट्टी बांधी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

पटवारियों ने गिरदावरी ऐप की तकनीकी खामियों का विरोध किया:बोले- लंबे समय से लंबित मांगें; काली पट्टी बांधी

पटवारियों ने गिरदावरी ऐप की तकनीकी खामियों का विरोध किया:बोले- लंबे समय से लंबित मांगें; काली पट्टी बांधी

फतेहपुर : राजस्थान पटवार संघ की फतेहपुर उपशाखा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी पंकज गढ़वाल को ज्ञापन सौंपा। पटवारियों ने डीजीपीएस आधारित गिरदावरी ऐप की तकनीकी खामियों और लंबित सेवा संबंधी मांगों के विरोध में यह प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।

काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

उपशाखा अध्यक्ष बालू सिंह ने बताया कि 15 जुलाई के बाद मांगों के समाधान के लिए बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि अब तक इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। संघ ने गिरदावरी ऐप की तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की।

इसके साथ ही लंबित अकाल और गिरदावरी मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। पटवारियों ने यह भी कहा कि गिरदावरी लॉक होते ही मानदेय का भुगतान किया जाना चाहिए।

ग्रेड पे 3600 देने की भी मांग

ज्ञापन में पटवारियों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। उन्होंने पटवारी पद को तकनीकी पद घोषित कर पे-लेवल-10 और ग्रेड पे 3600 देने की भी मांग की। कैडर पुनर्गठन, पदोन्नति के अवसर बढ़ाने और तहसीलदार पद पर 50 प्रतिशत पदोन्नति कोटा निर्धारित करने की मांग भी रखी गई।

पटवारियों ने विभिन्न भत्तों में वृद्धि, समयबद्ध पदोन्नति और स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की। प्रत्येक पटवार मुख्यालय पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन, लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट, फर्नीचर और सहायक स्टाफ उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

संघ ने बताया कि गिरदावरी ऐप की तकनीकी खामियों के कारण गिरदावरी कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे पटवारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान नरेश कुमार, महेंद्र सिंह, विद्या देवी, मुकुल शर्मा, अनिल कुमार, गरिमा, विजयपाल, रजनी कंवर सहित अनेक पटवारी मौजूद रहे।

Related Articles