[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा सम्मानित

शिमला : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में शिमला-खेतड़ी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उन्हें जिला कलक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग, जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भानु तथा सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सैनी ने स्मृति चिह्न एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. रामानंद शर्मा पिछले 46 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, आमजन से जुड़े मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को अपनी लेखनी के माध्यम से प्रमुखता से उठाया है। वे राजस्थान सरकार द्वारा अधिस्वीकृत पत्रकार हैं।

सम्मान मिलने पर पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, शिक्षाविदों एवं पत्रकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles