अंतरराष्ट्रीय जादू महोत्सव के ब्रोशर व पोस्टर का विमोचन
अंतरराष्ट्रीय जादू महोत्सव के ब्रोशर व पोस्टर का विमोचन
सीकर : राजस्थान की ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ में आगामी 26, 27 एवं 28 जनवरी 2027 को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जादूगर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में देश-विदेश के 500 से अधिक जादूगरों के शामिल होने की संभावना है।
शेखावाटी मैजिक सर्किल सीकर के सचिव महावीर प्रसाद व्यास ने बताया कि महोत्सव को लेकर 16 अगस्त को जयपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजकीय आवास पर कार्यक्रम के ब्रोशर एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शेखावाटी के प्रसिद्ध जादूगर एस. लाल, महिपाल गुप्ता एवं जादूगर मायावी ने विमोचन किया।
कार्यक्रम में राजस्थान के करीब 50 जादूगरों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में देश-विदेश के जादूगरों की सहभागिता के साथ जादू कला से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2316758


