स्वदेशी जागरण मंच के ‘मैं भी स्वदेशी’ अभियान का पोस्टर विमोचन
स्वदेशी जागरण मंच के ‘मैं भी स्वदेशी’ अभियान का पोस्टर विमोचन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित ‘मैं भी स्वदेशी’ जन-अभियान के पोस्टर का विमोचन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने किया।
आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रव्यापी डिजिटल जन-जागरूकता अभियान 1 से 20 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के साथ घरेलू एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित कर देश को आत्मनिर्भर बनाना है।
अभियान से जुड़ने के लिए नागरिक मायएसबीए स्वदेशी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संकल्प पत्र भर सकते हैं। संकल्प पूरा करने के बाद डिजिटल स्वदेशी समर्थक प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रदेश सदस्य लीलाधर चंदेल, जिला संयोजक प्रदीप सिंह शेखावत, विभाग सह विचारक विक्रम, सत्यप्रकाश शर्मा, पर्यावरण प्रमुख बी.एन. राजोतिया, प्रदेश सदस्य वासुदेव चावला, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, चंद्राराम गुरी एवं सुरेश सारस्वत सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2316501


