भामाशाह एवं समाजसेवी स्वर्गीय द्वारका प्रसाद टांटिया को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, समाजसेवा में योगदान को किया याद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : सीकर-नोखा राजमार्ग क्षेत्र में अयोध्या की तर्ज पर निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर में भामाशाह एवं समाजसेवी स्वर्गीय द्वारका प्रसाद टांटिया की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भावुक एवं श्रद्धामय माहौल में क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्व. टांटिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने स्व. टांटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि द्वारका प्रसाद टांटिया ने अपना जीवन समाजसेवा, परोपकार और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया।
वक्ताओं ने बताया कि स्व. टांटिया ने शिक्षा, चिकित्सा, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय सहयोग दिया। बीदासर तहसील क्षेत्र के विभिन्न राजकीय कार्यालयों के कार्यों में भी उनका योगदान रहा। जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा दिया।
वक्ताओं ने कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, विनम्र स्वभाव और उदारता उन्हें समाज में विशिष्ट पहचान दिलाती है। उनके सेवा कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। परिवारजनों ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
सभा में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश टांटिया, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पंसारी, एडवोकेट दीनदयाल प्रजापत, अणुव्रत समिति सदस्य महावीर बैद, पृथ्वीराज दर्जी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, व्यापारी, युवा, मजदूर वर्ग एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2316493


