[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा जिला कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा जिला कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के बलिदान को किया नमन

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति निष्ठा व्यक्त की।

जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन उन वीर बलिदानियों को स्मरण करने का अवसर है, जिनके त्याग और संघर्ष से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं वीरों की धरती है, जहां बड़ी संख्या में जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

कुलहरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। सभी को शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री दलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर एवं महावीर ढाका, मीडिया प्रभारी ललित जोशी, आईटी संयोजक सौरभ सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश शुक्ला, प्रवक्ता संजय मोरवाल, प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश सुरा सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता रामचंद्र पाटोदा, रामनिवास सैनी, मनोज सैनी, बजरंग पूनिया एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह के दौरान पार्टी कार्यालय ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles