मुकुंदगढ़ के मनीष शर्मा को ‘विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक”
मुकुंदगढ़ के मनीष शर्मा को 'विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक"
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने मुकुंदगढ़ निवासी और सीआरपीएफ (CRPF) के कमांडेंट मनीष शर्मा को देश के सर्वोच्च सैन्य व पुलिस सम्मानों में से एक ‘विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ (President’s Police Medal for Distinguished Service) देने की घोषणा की है। जानकारी देते हुए ज्योतिषाचार्य पं आदित्य नारायण सुरोलिया ने बताया कि मनीष शर्मा ने प्रारम्भिक शिक्षा मुकुंदगढ़ के शारदा सदन विद्यालय प्राप्त की थी l उनके पिताजी बी. एल. शर्मा ने कानोड़िया कॉलेज, मुकुंदगढ़ में लम्बे समय तक प्रोफेसर के रूप में बहुमूल्य सेवाएं दी थी l
अपनी कर्तव्यनिष्ठा, असाधारण योग्यता और बेदाग सेवा रिकॉर्ड के लिए पहचाने जाने वाले कमांडेंट मनीष शर्मा देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार प्रतिष्ठित बल ‘एस.पी.जी.’ (SPG) में 10 वर्षों से अधिक समय तक देश-विदेश में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं। उनके इसी उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व में उन्हें ‘राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पुलिस पदक’ (President Police Medal for Meritorious Service) भी मिल चुका है, जिसे स्वयं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पहनाकर अलंकृत किया था।
मनीष शर्मा ने सीआरपीएफ में अपने सेवाकाल के दौरान अत्यंत चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील इलाकों में अपनी असीम योग्यता का परिचय दिया है। उन्होंने आतंकवाद ग्रस्त जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, असम और नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ जैसे चुनौतीपूर्ण इलाके में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट सेवाए सफलता पूर्वक दी। कमांडेंट मनीष शर्मा की विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अब तक उपरोक्त 2 राष्ट्रपति पदकों के अलावाआंतरिक सुरक्षा पदक एवं पुलिस स्पेशल ड्यूटी मेडल सहित 10 से अधिक महत्वपूर्ण मेडल मिल चुके हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और एसपीजी द्वारा 8 कमेंडेशन डिस्क (प्रशंसा चक्र) प्रदान की जा चुकी हैं और 40 से अधिक महानिदेशक प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया जा चुका है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314842


