लीखवा श्री कृष्ण गौशाला में मनाया कैलाश व्यास ने जन्मदिन, गौसेवा के साथ किया पौधारोपण
लीखवा श्री कृष्ण गौशाला में मनाया कैलाश व्यास ने जन्मदिन, गौसेवा के साथ किया पौधारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : गौसेवक, समाजसेवक एवं पर्यावरण प्रेमी तथा श्रीकृष्ण गौशाला लीखवा के अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा ने अपना जन्मदिन अनूठे एवं प्रेरणादायी तरीके से मनाया। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा की और उन्हें हरा चारा एवं दलिया खिलाया। इसके बाद गौशाला परिसर में कदम्ब के पवित्र पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर गौशाला परिसर में उपस्थित गौसेवकों एवं ग्रामीणों ने कैलाश व्यास को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के दौरान उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा के कार्यों के साथ मनाना चाहिए। गौमाता की सेवा करने और पौधारोपण करने से मन को आत्मसंतुष्टि मिलती है तथा समाज में भी सकारात्मक संदेश जाता है।
कैलाश व्यास लीखवा ने कहा कि गौसेवा हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौमाता की सेवा के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भी सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण तथा सेवा कार्यों को प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला सचिव भंवर सिंह शेखावत महिपाल भाम्बू मामन सिंह शेखावत को-ऑपरेटिव सोसायटी के उपाध्यक्ष जयसिंह नारोलिया लोकेश पारीक संतलाल जांगिड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष अजय मावर चैन सिंह शेखावत मनोज सिंह डालू सिंह गोपाल सिंह राजपाल वर्मा ललित सैन बिल्लू प्रजापत प्रवीण व्यास शेखर पारीक रविन्द्र श्योराण सहित अनेक गौसेवक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314800


