[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मदरसा जामिया इनामुल उलूम में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

मदरसा जामिया इनामुल उलूम में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां

मदरसा जामिया इनामुल उलूम में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

बिसाऊ : रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मदरसा जामिया इनामुल उलूम में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मौलाना आजाद सी. सै. स्कूल के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान हाजी मोहम्मद युसूफ, हाजी लियाकत तंवर, मोहम्मद असलम चौहान और मोहम्मद जाकिर सैय्यद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मदरसे के अध्यापक कारी मोहम्मद इकबाल द्वारा तिलावत-ए-कुरआन से हुई। अध्यापक कारी मोहम्मद हम्माद ने नात प्रस्तुत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

गीतों और भाषणों से गूंजा परिसर

विद्यार्थी मोहम्मद साद ने “सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा”, मोहम्मद अनस ने “तिरंगा जिंदाबाद”, मोहम्मद इरफान ने “मेरे प्यारे वतन तू सलामत रहे” तथा मोहम्मद सालिम और अब्दुल रहमान ने “यह हिंदुस्तान हमारा है” गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

ज्ञानवर्धक सत्र में रेहान तंवर, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद साद, मोहम्मद रेहान खान और मोहम्मद रेहान ने सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्नोत्तर प्रस्तुत किए। वहीं अब्दुल माजिद, जुलकरनेन, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद अनस और अब्दुल वजीद ने देशभक्ति विषय पर ओजस्वी भाषण दिए।

शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक एकता पर जोर

मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना खुर्शीद अहमद ने संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक एकता को अपनाकर ही राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मुफ्ती मोहम्मद रफी अनवर एवं कारी करामत खान ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मोहम्मद सलीम तंवर, अब्दुल हकीम, अब्दुल बासित, मोहम्मद इकबाल, हाजी नवाज, अब्दुल समद, मोहम्मद जकरिया, मौलाना अब्दुल करीम, मौलाना मोहम्मद अख्तर, कारी मोहम्मद शोएब, कारी जाकिर हुसैन, मौलाना इस्माईल, मौलवी सुफियान, मौलवी वजहुल कमर, मुफ्ती मोहम्मद यूनुस, मुफ्ती मोहम्मद जुनैद, मुफ्ती जियाउर रहमान, कारी मोहम्मद इमरान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और अभिभावक मौजूद रहे।

अंत में प्रिंसिपल मौलाना खुर्शीद अहमद ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Related Articles