किठाना के हिमांशु चौधरी का एनआईएसईआर में चयन
एनईएसटी में ऑल इंडिया ओबीसी रैंक 596 हासिल कर बढ़ाया झुंझुनूं का मान
सुलताना : जिले के किठाना गांव के होनहार छात्र हिमांशु चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। हिमांशु ने नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (एनईएसटी) में ऑल इंडिया ओबीसी वर्ग में 596वीं रैंक हासिल कर प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर), भुवनेश्वर के पांच वर्षीय एकीकृत एमएससी कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है।
एनआईएसईआर देश के प्रमुख विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थानों में शामिल है, जहां विद्यार्थियों को विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ अनुसंधान और वैज्ञानिक सोच विकसित करने का अवसर मिलता है। एनईएसटी के माध्यम से इस संस्थान के पांच वर्षीय एकीकृत एमएससी कार्यक्रम में प्रवेश पाना बड़ी उपलब्धि माना जाता है।
जिले से एकमात्र चयन
इस वर्ष झुंझुनूं जिले से इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए हिमांशु का चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में देशभर के विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए हिमांशु ने अपनी प्रतिभा साबित की। एनआईएसईआर से शिक्षा के बाद विद्यार्थियों के लिए देश के प्रमुख वैज्ञानिक एवं अनुसंधान संस्थानों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध होते हैं।
सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को
हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय पिता कमल धनखड़, माता सरिता धनखड़, दादा-दादी, नाना-नानी, भाई-बहनों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन से वह इस मुकाम तक पहुंच सके।
हिमांशु किठाना निवासी एवं निवर्तमान जिला परिषद सदस्य पंकज धनखड़ के भतीजे हैं। उनकी सफलता पर परिवार, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
हिमांशु की उपलब्धि यह संदेश देती है कि गांवों और छोटे कस्बों के विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश के प्रतिष्ठित विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थानों में स्थान बना सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314294


