‘नई किरण’ से नशे के खिलाफ जागरूकता:डॉ. सोनी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का महत्व बताया
‘नई किरण’ से नशे के खिलाफ जागरूकता:डॉ. सोनी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का महत्व बताया
चूरू : चूरू के राजकीय विधि कॉलेज में ‘नई किरण नशा मुक्ति अभियान’ के तहत नशे के खिलाफ एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. केसी सोनी ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। डॉ. सोनी ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
डॉ. एसके सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों जैसी सकारात्मक दिशाओं में लगाएं।
कॉलेज की सहायक प्रिंसिपल डॉ. अनिता कुमावत ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर समाज को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि युवा शक्ति सकारात्मक कार्यों में संलग्न हो, तो एक नशामुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। कार्यशाला के अंत में, विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों को समझते हुए इससे दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2312182

