सादुलपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का स्वागत:विकास कार्यों का किया शिलान्यास, बोले-यमुना का पानी शेखावाटी लाना बड़ी उपलब्धि
सादुलपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का स्वागत:विकास कार्यों का किया शिलान्यास, बोले-यमुना का पानी शेखावाटी लाना बड़ी उपलब्धि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सादुलपुर : सादुलपुर के पास साहवा सड़क मार्ग पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान तारानगर में करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, भाजपा कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं उपस्थित रहे।
महंत गंगानाथ महाराज का साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया
समारोह की शुरुआत में राजेंद्र राठौड़ ने तारानगर के जोगी आसन के महंत गंगानाथ महाराज का साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने माला पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर राजेंद्र राठौड़ का अभिनंदन किया। सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि वे कई बार तारानगर में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों में आते रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र से अपने निरंतर जुड़ाव पर जोर दिया।
राठौड़ ने अपने संबोधन में विधानसभा चुनाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनकी हार हुई, लेकिन जिन 97 हजार लोगों ने उन्हें वोट दिया, वे उनका पूरा ख्याल रखते हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें दिल्ली से फोन पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी दी। राठौड़ ने यमुना का पानी शेखावाटी क्षेत्र में लाने की दिशा में हुई प्रगति को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा में कई बार यह मुद्दा उठाया था और अब इस सपने को साकार करने की दिशा में मार्ग प्रशस्त हुआ है।
विधायक, बीजेपी पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, चंद्राराम गुरी, महावीर पूनिया, विशाल शर्मा, सुशील सरावगी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तारानगर थाना पुलिस के अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर तैनात रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2312186

