खरखड़ा देवरान में 32 घंटे बाद बिजली बहाल:डीपी जलने के कारण सप्लाई हुई थी बाधित, भैरूजी मंदिर सहित 23 घरों को मिली राहत
खरखड़ा देवरान में 32 घंटे बाद बिजली बहाल:डीपी जलने के कारण सप्लाई हुई थी बाधित, भैरूजी मंदिर सहित 23 घरों को मिली राहत
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के खरखड़ा देवरान गांव में 32 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गुरुवार दोपहर 3:30 बजे बिजली बहाल होने से भैरूजी मंदिर सहित करीब 23 घरों के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को राहत मिली। बुधवार सुबह 7 बजे ट्रांसफार्मर (डीपी) जलने के कारण बिजली गुल हो गई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह डीपी में खराबी आने के तुरंत बाद उन्होंने एफआरटी टीम के कर्मचारी को सूचना दी थी। कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल होने में काफी समय लगा।
32 घंटे तक बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के समय पंखे और कूलर बंद रहने से ग्रामीणों को गर्मी और मच्छरों के बीच रात बितानी पड़ी। लंबे समय तक बिजली न आने पर ग्रामीणों ने बुधवार शाम को विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी भी जताई थी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एफआरटी टीम के एक कर्मचारी ने खराब डीपी से जुड़े चार कनेक्शनों को दूसरी डीपी में जोड़ दिया। उन्होंने इस मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना था कि डीपी में खराबी आने पर सभी प्रभावित कनेक्शनों की आपूर्ति बहाल करने के लिए डीपी की मरम्मत या उसे बदलना चाहिए था।
बिजली विभाग के एईएन सुनील गोदारा ने बताया कि खरखड़ा देवरान में डीपी जल गई थी, जिसके स्थान पर नई डीपी लगा दी गई है। उन्होंने पुष्टि की कि गुरुवार दोपहर 3:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गोदारा ने यह भी बताया कि चार कनेक्शनों को दूसरी डीपी में जोड़ने की शिकायत की जांच कराई जाएगी।
बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने भविष्य में ऐसी खराबी आने पर समय पर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2311025


