[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के खरखड़ा देवरान में 13 घंटे बिजली रही गुल, भैरूजी मंदिर सहित 23 घरों की आपूर्ति बाधित; चार कनेक्शन दूसरी डीपी में जोड़ने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के खरखड़ा देवरान में 13 घंटे बिजली रही गुल, भैरूजी मंदिर सहित 23 घरों की आपूर्ति बाधित; चार कनेक्शन दूसरी डीपी में जोड़ने का आरोप

खेतड़ी के खरखड़ा देवरान में 13 घंटे बिजली रही गुल, भैरूजी मंदिर सहित 23 घरों की आपूर्ति बाधित; चार कनेक्शन दूसरी डीपी में जोड़ने का आरोप

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के खरखड़ा देवरान गांव में बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर (डीपी) में खराबी आने से भैरूजी मंदिर सहित करीब 23 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक करीब 13 घंटे बिजली गुल रहने से ग्रामीणों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने शाम को विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीण महेंद्र गुर्जर और रामनिवास खटाना ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे डीपी में खराबी आने के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल एफआरटी टीम के कर्मचारी को सूचना दी।

कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन डीपी की मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें खराबी के संबंध में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एफआरटी टीम के एक कर्मचारी ने खराब डीपी से जुड़े चार कनेक्शनों को दूसरी डीपी में जोड़ दिया। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जब डीपी में खराबी थी तो सभी प्रभावित कनेक्शनों की आपूर्ति बहाल करने के लिए डीपी की मरम्मत की जानी चाहिए थी।बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने शाम को विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों ने कहा कि भैरूजी मंदिर सहित 23 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हुई।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से खराब डीपी को जल्द ठीक करवाकर भैरूजी मंदिर सहित सभी 23 घरों की बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। साथ ही चार कनेक्शनों को दूसरी डीपी में जोड़ने के मामले की जांच कर संबंधित एफआरटी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बिजली विभाग के एक्सईएन मनोहर लाल स्वामी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना दी गई है। चार कनेक्शनों को दूसरी डीपी में जोड़ने की शिकायत भी प्राप्त हुई है, जिसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि एफआरटी टीम को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

इस मौके पर महेंद्र गुर्जर, रामनिवास खटाना, रोहतास टेलर, राजेश मेहरा, धर्मवीर गुर्जर, रंजीत गुर्जर, पूरणमल गुर्जर, विकास गुर्जर, पवन मेहरा, आशीष गुर्जर, महेश मेहरा, पुरुषोत्तम मेहरा, यादराम मेहरा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।समाचार लिखे जाने तक खरखड़ा देवरान गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से भैरूजी मंदिर सहित 23 घरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles