1947 के विभाजन की दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी:कलेक्टर बोले-भारी कीमत चुकाकर आजादी मिली; झुंझुनूं में स्काउट-गाइड भवन का लोकार्पण
1947 के विभाजन की दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी:कलेक्टर बोले-भारी कीमत चुकाकर आजादी मिली; झुंझुनूं में स्काउट-गाइड भवन का लोकार्पण
झुंझुनूं : 1947 के भारत-पाकिस्तान की कई दुर्लभ तस्वीरों ने विजिटर्स को झकझोर दिया। तस्वीरों में दिखा कि वह त्रासदी कितनी भयंकर थी। ये तस्वीरें झुंझुनूं में स्काउट गाइड के नए भवन में लगी प्रदर्शनी में दिखाई दीं। बुधवार को जिला स्काउट-गाइड परिसर में नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर अरुण गर्ग ने कहा- आजादी के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। नया भवन विधायक निधि कोष से बना है। इसका औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटा गया और पट्टिका का अनावरण किया गया।

विशेष प्रदर्शनी में तिरंगे का सम्मान
भवन लोकार्पण के बाद परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशेष तिरंगा प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ प्रदर्शनी की शुरुआत भी हुई। इस मौके पर विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा- स्काउट गाइड संगठन अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक है। नया भवन बनने से जिले के युवाओं को ट्रेनिंग के लिए बेहतर संसाधन मिलेंगे। आजादी का पर्व हमें उन अनगिनत बलिदानों की याद दिलाता है जिनके दम पर आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा- विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का उद्देश्य किसी पुराने जख्म को कुरेदना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को यह बताना है कि आजादी की हमें कितनी भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है। हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए।

चित्रों में दिखा 1947 का दर्द
प्रदर्शनी में 1947 के विभाजन से जुड़ी कई दुर्लभ तस्वीरें थीं। इसमें विस्थापन करते लोग, उनका दर्द बयान करते चेहरे नजर आए। ऐतिहासिक घटनाओं के दुर्लभ अभिलेख भी प्रदर्शनी में दिखाए गए हैं। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, स्काउट-गाइड संगठन के जिला पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड्स और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309451

