तिरंगा और वंदे मातरम् मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई देशभक्ति
तिरंगा और वंदे मातरम् मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई देशभक्ति
सीकर : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तिरंगा एवं वंदे मातरम् मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया।
पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए तिरंगे वितरित किए। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना रखने की अपील की।
मेले में तिरंगा सेल्फी स्थल, हस्ताक्षर अभियान और देशभक्ति आधारित रंगोली आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2308976


