सीकर में कुत्तों ने 2 महिलाओं और 5-बच्चों को काटा:कॉलोनीवासियों में दहशत, प्रशासन पर लगाया अनदेखी करने का आरोप
सीकर में कुत्तों ने 2 महिलाओं और 5-बच्चों को काटा:कॉलोनीवासियों में दहशत, प्रशासन पर लगाया अनदेखी करने का आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर शहर में पिछले तीन दिन में आवारा कुत्तों ने महिला कर 2 महिलाओं और 5 बच्चों को घायल कर दिया। कलेक्ट्रेट से 500 मीटर दूर आनंद नगर में आवारा कुत्तों का झुंड घूम रहा है। जिससे कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है, लोग घरों के बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
कॉलोनी वासियों ने नगर परिषद कंट्रोल रूम को भी शिकायत की है, लेकिन प्रशासन सूचना के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि आनंद नगर में आवारा कुत्तों का झुंड घूम रहा है और आने-जाने वालों पर झपटता है।
बैडमिंटन खेलते समय बाहर आए बच्चे पर कुत्तों का हमला
कॉलोनीवासियों ने बताया कि आनंद नगर निवासी 9 वर्षीय विराट घर में बैडमिंटन खेल रहा था, तभी उसकी कॉक घर के बाहर जा गिरी। विराट कॉक लेने जैसे ही बाहर निकला, उस पर 3 कुत्तों ने हमला कर दिया। विराट के शरीर पर कुल 13 घाव आए हैं। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने उसे छुड़ाया, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला पर भी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला के चीखने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। उनका कहना है कि सोमवार शाम को कुत्तों का झुंड कॉलोनी से गुजर रहे साइकिल सवार त्रिजल सिखवाल के सामने आ गया, जिससे वह गिर गया और चोटिल हो गया।
प्रशासन से की आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग
कॉलनीवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों की घटनाएं लगातार बढ़ गई हैं। इससे पहले भी 1 महिला और 3 बच्चे भी कुत्तों के हमले का शिकार बन चुके हैं। कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद और प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और लोगों को भयमुक्त करने की मांग की है।
मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो होगा विरोध प्रदर्शन
आनंद नगर निवासी वकील तृप्ति त्रिपाठी सिखवाल ने बताया कि कुत्ते रोजाना लोगों पर हमला कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने से पहले डंडा लेकर निकलना पड़ता है। कभी सांडों का झुंड पीछे पड़ जाता है, तो कभी कुत्तों का झुंड। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।
आवारा कुत्तों को पकड़ने और उन्हें आबादी से दूर शिफ्ट करने की मांग की है। साथ ही नगर परिषद के कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली में सुधार की भी मांग की है। यदि प्रशासन ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, तो आनंद नगर निवासी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2307786


