[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोड़की में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:श्रावण अमावस्या पर भंडारा, हवन-पूजन में आहुतियां दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोड़की में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:श्रावण अमावस्या पर भंडारा, हवन-पूजन में आहुतियां दी

भोड़की में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:श्रावण अमावस्या पर भंडारा, हवन-पूजन में आहुतियां दी

गुढ़ागौड़जी : श्रावण अमावस्या के अवसर पर भोड़की गांव स्थित गोस्वामी मठ पर मंगलवार को संतों की समाधियों पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बुधवार को समाधि पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

शोभायात्रा गोरख टीले से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए अणदपुरी और भोजपुरी के समाधि स्थल पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने संतों की समाधियों पर निशान और कलश अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। समाधि स्थल पर धूणे को चेतन कर विधि-विधान से हवन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी।

आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा प्रतिवर्ष श्रावण मास की अमावस्या पर आयोजित होता है। मान्यता है कि 275 साल पूर्व श्रावण अमावस्या के दिन गुरु अणदपुरी और चेला भोजपुरी ने इसी स्थान पर जीवंत समाधि ली थी। तभी से यह स्थान क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

मंगलवार रात को सांवरमल सैनी पुलासर वाले द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सुभाष गोस्वामी, मनीष सैनी, मनोज सैनी, दुर्गापुरी, सुरेश गोस्वामी, राजकुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles